{"_id":"682245c87efa9425ea035fa7","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-bikes-five-people-including-a-couple-were-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125757-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दंपती समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दंपती समेत पांच घायल
Tue, 13 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 13 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। थाना अछल्दा क्षेत्र के नहर रोड पर रविवार रात को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए।
डॉक्टरों ने उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। गांव साजनपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार (22), अंकित व गोपियापुर निवासी विशाल रविवार रात को बाइक से अछल्दा बाजार की ओर जा रहे थे।
वहीं, दूसरी तरफ से दिबियापुर के किशनपुर से विनय कुमार अपनी पत्नी आरती व चार वर्षीय बेटे उत्सव के साथ इटावा थाना क्षेत्र के चोगवां गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अछल्दा थाना क्षेत्र में तुरुकपुर-साजनपुर गांव के बीच नहर पटरी पर दोनों बाइकों की आमने -सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार पुष्पेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित, विशाल व विनय कुमार, आरती व उनका बेटा उत्सव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।