{"_id":"67c741c2e70f2bab7301c6fd","slug":"a-six-year-old-girl-was-raped-by-her-uncle-auraiya-news-c-211-1-aur1007-123136-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: रिश्ते के चाचा ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: रिश्ते के चाचा ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, आरोपी की तलाश जारी
Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
सार
Auraiya News: एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि परिवार के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया है। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने छह साल की बच्ची के साथ खेत में दुष्कर्म किया। वह बच्ची को बहलाकर खेत पर ले गया था। खून से लथपथ रोती-बिलखती मासूम घर लौटी तो परिजनों के होश उड़ गए। हालत बिगड़ने पर मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एक गांव में मंगलवार दोपहर छह साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी परिवार में रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक (18) मासूम को बहलाकर खेत की ओर ले गया। जहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को खून से लथपथ मौके पर छोड़कर भाग निकला। बच्ची के घर लौटने पर परिजनों को जानकारी हुई। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीमें दे रही हैं दबिश
इसके बाद एएसपी आलोक मिश्रा व थाने का फोर्स भी गांव पहुंच गया। पीड़िता को सीएचसी अछल्दा के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार व मेडिकल कराया गया। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि परिवार के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया है। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मासूम की हालत फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन