फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A seven-kilogram tumor was removed from the ovary.

Auraiya News: अंडाशय से निकाला सात किलो का ट्यूमर

Thu, 16 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A seven-kilogram tumor was removed from the ovary.
फोटो-24- ऑपरेशन के दौरान मेडिकल कॉलेज की शल्य टीम। स्रोत:कर्मी
औरैया। छह माह से पेट दर्द की समस्या से परेशान चल रही एक महिला की स्क्रीनिंग में ट्यूमर की शिकायत सामने आई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो महिला की ओवरी (अंडाशय) से सात किलो का ट्यूमर निकला। इस गंभीर ऑपरेशन को लेकर प्राचार्य ने शल्य टीम की सराहना की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के महिला रोग विभाग की डॉ. शालिनी चौहान ने बताया कि एक सप्ताह पहले एक महिला पेट दर्द की समस्या लेकर ओपीडी में आई थी। ऐसे में उसकी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन जांच कराई गई। इसमें महिला की ओवरी में ट्यूमर की बात सामने आई। तीमारदारों की सहमति पर बुधवार सुबह ऑपरेशन किया, इसमें सात किलो का ट्यूमर निकाला गया। अब महिला का स्वास्थ्य ठीक है। पेट दर्द में भी आराम मिल गया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. सुष्मिता, डॉ. स्वेता, डॉ. जितेंद्र, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. नितिन व डॉ. अखिलेंद्र शामिल रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह व सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि महिला रोग विभाग में गंभीर ऑपरेशन होने लगे हैं। शल्य टीम का कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed