{"_id":"650c86e6c6ac51087504e789","slug":"a-middle-aged-man-who-was-out-for-a-walk-was-hit-by-a-vehicle-died-auraiya-news-c-12-1-knp1075-412895-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टहलने निकले अधेड़ को वाहन ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टहलने निकले अधेड़ को वाहन ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। घर से देर शाम दुकान बंद कर टहलने निकले एक अधेड़ को हाईवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से इटावा के गांधी नगर निवासी जगदीश (50) पुत्र रामफल औरैया मंडी के पास खाद की दुकान किए थे। यहीं पर मकान बनाकर रहते हैं। गुरुवार शाम साढ़े सात बजे के करीब दुकान बंद कर वह टहलने के लिए निकले। शहर के दीपू सिंह राइस मिल के पास सर्विस रोड के पास पहुंचने पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल को सड़क पर पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
जिला अस्पताल लेकर पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। पिता की मौत की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे बेटे रिंकू व पुत्री सोनी का बुरा हाल रहा। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।