फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A cry echoed in the ambulance before reaching the hospital.

Auraiya News: अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Sun, 05 Apr 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A cry echoed in the ambulance before reaching the hospital.
फोटो-12- एंबुलेंस में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा व परिजन समेत कर्मी। स्रोत:कर्मी
अछल्दा। एंबुलेंस से सैफई जा रही प्रसूता की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इससे एंबुलेंस में ही महिला ने बेटे को जन्म दिया। मां व बच्चा दोनों को सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी प्रिया देवी पत्नी धर्मवीर के अचानक प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार रात परिजन ने टोल फ्री नंबर 102 पर सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 102 एंबुलेंस गांव पहुंची। उसमें परिजन प्रिया को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुए। वहां प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सैफई जाते समय प्रिया को दर्द बढ़ गया। ऐसे में पायलट अंकुर सिंह ने एंबुलेंस को वैवाह बंबे के पास रोक दिया। वहां ईएमटी ब्रजकिशोर व आशा ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रिया ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा बच्चा को सैफई ले जाया गया। जहां दोनों का स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed