{"_id":"67952c48a73e5b17f10d3b0c","slug":"a-crazy-man-sent-a-message-to-the-woman-to-kill-her-husband-the-police-found-it-within-half-an-hour-auraiya-news-c-211-1-aur1002-121634-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिरफिरे ने महिला को भेजा पति की हत्या का मैसेज, पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिरफिरे ने महिला को भेजा पति की हत्या का मैसेज, पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढ निकाला
Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में जानकारी देतीं युवक की पत्नी।
- फोटो : कैरम खेलते डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह।
औरैया। सदर कोतवाली में शनिवार सुबह उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला रोते हुए पति का अपहरण किए जाने की सूचना लेकर वहां पहुंची। महिला ने कहा कि किसी ने उसके मोबाइल पर मैसेज भेजकर चार लाख रुपये मांगे हैं।
रुपये न देने पर पति की हत्या करने का मैसेज भेजा है। तुरंत ही पुलिस ने सर्विलांस की मदद से महिला के पति की लोकेशन तलाशी। करीब आधे घंटे बाद उसे नहर के किनारे से खोज निकाला। पुलिस के अनुसार मैसेज किसी सिरफिरे ने भेजा था।
जालौन चौराहे के पास स्थित पांडेय गेस्ट हाउस के बाहर एक ब्यूटी सेंटर है। इसके संचालक कुलदीप सिंह हैं। वहीं दुकान के अंदर उनकी पत्नी रूबी ब्यूटी पार्लर खोले हुए हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुलदीप पत्नी से शौच के लिए जाने की बात कहकर जालौन चौराहे की ओर चला गया। इसी बीच पीछे से आई एक कार कुलदीप के पास रुकी।
विज्ञापन
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कार सवार लोगों ने उसे कार में अंदर खींच लिया और भाग निकले। काफी देर तक पति के वापस न आने पर पत्नी ने इधर-उधर तलाश करती रही। इसी बीच उसने अपने मोबाइल के व्हाट्सअप पर पति के नंबर से आए मैसेज देखे।
मैसेज में लिखा था कि मुझे फेसबुक पर ब्लॉक करके तुमने ठीक नहीं किया। मैंने तुम्हारे पति का अपहरण कर लिया है। तुम दोपहर दो बजे तक चार लाख रुपये की व्यवस्था करके दो, नहीं तो तुम्हारे पति की हत्या कर देंगे।
मैसेज पढ़ते ही रूबी दौड़कर कोतवाली पहुंचीं। वहां उनकी बात सुनकर क्राइम इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अपहरण की सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाली पुलिस ने पति के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन निकलवाई। इसके बाद जैतापुर के पास नहर पुलिया के नीचे से कुलदीप को खोज निकाला।
सूचना के आधा घंटे में युवक के मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस युवक को लेकर कोतवाली लौटी। कुलदीप से पूछताछ करते हुए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। एक फुटेज में कार से युवक को ले जाने का दृश्य दिखाई भी दिया है।
सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपह्रत को खोज लिया गया है। पुलिस कार सवार अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मैसेज भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।