फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A co-passenger will be able to travel free of charge with a female passenger.

Auraiya News: महिला के साथ निशुल्क जा सकेगा सह यात्री

Thu, 27 Aug 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A co-passenger will be able to travel free of charge with a female passenger.
औरैया। रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक मिलेगी। निगम ने औरैया डिपो से बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। इसका उद्देश्य बहनों को उनके भाइयों तक सकुशल और सुगम तरीके से पहुंचना है।
विज्ञापन



एआरएम अर्पणा मीनाक्षी ने बताया कि डिपो से कुल 64 बसों का संचालन किया जा रहा है। कानपुर मार्ग पर सामान्य दिनों में 10 चक्कर लगते थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 20 किया जाएगा। सवारियों की संख्या बढ़ने पर फेरे और बढ़ाए जा सकते हैं। दिल्ली मार्ग पर 20 बसें और आगरा मार्ग पर भी 20 बसें निर्धारित समय पर चलेंगी। झांसी के लिए दो बसें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन




शासन के निर्देश पर यह मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। इस फैसले से त्योहार पर घर जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। मुफ्त यात्रा के दौरान महिलाएं अपने साथ एक सह-यात्री को भी ले जा सकेंगी। अन्य स्थानीय मार्गों पर भी बसों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed