फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अपराधी, चरस तस्कर को दबोचा

अपराधी, चरस तस्कर को दबोचा

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। चरस तस्कर को एक शातिर अपराधी ने बंधक बनाकर उसके घर वालों से दस लाख की फिरौती मांगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकान में छापा मारकर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के पास से तमंचे, चरस और स्मैक बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी समेत दो को छापा मारकर दबोच लिया। पुलिस को दोनों के पास के तमंचे और चरस बरामद हुई है। हालांकि पुलिस की इस कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। शातिर अपराधी के पास एक युवक चरस बेचने आया था। उसने उसे भी बंधक बना लिया था। उसके घरवालों के पास फोन कर दस लाख फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उसके पास भी तमंचा बरामद दिखा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बदनपुर के एक मकान पर पुुिलस टीम ने छापा मारकर शातिर अपराधी धीरज अवस्थी पुत्र रामकिशोर को पकड़ा। उसके कब्जे से गौरव कुमार राजपूत पुत्र सुरेश चंद्र राजपूत निवासी बागवान कोतवाली नगर जिला मैनपुरी को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि धीरज अवस्थी के पास से देशी पिस्टल 32 बोर, पांच कारतूस व 110 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। उसके कब्जे में छूटे गौरव के पास से भी पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस व 210 ग्राम चरस की बरामदगी दिखाई दी। एएसपी ने बताया कि गौरव शातिर अपराधी को चरस बेचने आया था। इस पर उसने गौरव बंधक बना लिया और उसके घर वालों से दस लाख रुपए की फिरौती की मांग की। धीरज अवस्थी पर चार हत्याओं समेत अपहरण आदि के 31 मुकदमे शहर कोतवाली में पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक संजय कक्कड़ ने कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन वर्मा, एसएसआई द्रविण कुमार सिंह, एसआई अजय पाठक आदि को पांच हजार रुपए से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed