फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   व्यापारियों ने पुराने रोस्टर के तहत ही बिजली मांगी

व्यापारियों ने पुराने रोस्टर के तहत ही बिजली मांगी

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। व्यापारी नेताओं ने पुराने रोस्टर के मुताबिक ही बिजली दने की मांग की। नए रोस्टर के मुताबिक दिन में बिजली कटौती न कर आधी रात को काटी जा रही है। इससे तो लोग रात को सो भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के नेताओं ने अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार बंसल से मिले। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश बाजपेई ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या है। परिवर्तित रोस्टर को हटाकर पुराना वाला रोस्टर अपनाया जाए। शहर को 24 घंटे बिजली दिलाने का प्रयास विभागीय अधिकारी जारी रखें। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि 10 दिनों के अंदर कखावतू बंबा के पास स्थित उपकेंद्र प्रारंभ हो जाएगा। उसके चालू होते ही आधी समस्या दूर हो जाएगी। पुराने रोस्टर के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखना होगा। इसके लिए शीघ्र ही अधिशासी अभियंता आरके गुप्ता जिलाधिकारी से मिलेंगे। इस मौके पर मौजूद आरके गुप्ता ने बताया कि वह जिले को बेहतर बिजली दिलाने का भरकस प्रयास करेंगे। व्यापारी नेता अमर विश्नोई, श्रीराम पुरवार, संजू वर्मा, बाली वर्मा, ताराचंद्र वर्मा आदि ने कहा कि समस्याएं दूर न हुईं तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed