फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crops across 100 bighas in Dibiyapur remain submerged despite two months of cleaning the Mainputh drain.

Auraiya News: मैनपूठ नाले की दो माह सफाई के बाद भी दिबियापुर में 100 बीघा फसलें जलमग्न

Sun, 23 Aug 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crops across 100 bighas in Dibiyapur remain submerged despite two months of cleaning the Mainputh drain.
फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद
औरैया। दिबियापुर कस्बा और उससे सटे घेरा, कैंझरी व जमुहां गांवों में बारिश के साथ ही जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर पंचायत ने हाल ही में मैनपूठ नाले की दो माह तक सफाई कराई थी। इसके बावजूद नाला उफनाया है। जलनिकासी ठीक न होने से करीब 100 बीघा खेतों में पानी भर गया है। जिससे फसलें चौपट होने के आसार हैं।
विज्ञापन

कागजों में मैनपूठ नाले की चौड़ाई आठ फीट है, लेकिन अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर यह महज दो फीट रह गया है। पिछले साल अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। नगर पंचायत ने बारिश से पहले दो माह तक नाले की सफाई का अभियान चलाया था। इस अभियान में जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सिल्ट हटाई गई थी। हालांकि, एक सप्ताह के अंदर हुई तेज बारिश से एक बार फिर जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों को अपनी फसलों के नष्ट होने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

------------
नाले की चौड़ाई कम होना जलभराव का कारण
घेरा, कैंझरी और जमुहां गांव समेत दिबियापुर कस्बा के फफूंद रोड से सटे मोहल्लों की जलनिकासी मैनपूठ नाले से होती है। यह नाला ककराही होते हुए औरैया रोड किनारे से गुजरता है। नाले की चौड़ाई कम होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। आने वाले दिनों में और बारिश होने पर स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। जलभराव से मकानों में सीलन की समस्या भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जब तक नाला चौड़ा नहीं होगा समस्या रहेगी

मैनपूठ नाले की सफाई का कुछ खास असर नहीं हुआ है। करीब 100 बीघा खेतों में जलभराव है। फसल नष्ट हो जाने की आशंका है। इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाना चाहिए।

-नागेंद्र सिंह

-------

नाले की जलनिकासी तभी दुरुस्त होगी, जब इसकी चौड़ाई पर्याप्त की जाएगी। कागजों में यह नाला चौड़ा है। जबकि हकीकत में इसकी चौड़ाई कई जगह सिमट गई है।

-दीपू पाल

----------

नगर पंचायत ने काफी हद तक काम कराया है। प्रशासन को इस नाले को अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए। ताकि बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति न बने।

पुष्पेंद्र सिंह
--------

घेरा, कैंझरी व जमुहां गांवों के खेतों के साथ दिबियापुर कस्बा के किनारे का हिस्सा भी जलभराव की जद में है। यह जलभराव मकानों में सीलन की समस्या बढ़ाएगा।-शिवमोहन

-------

मैनपूठ नाले की पर्याप्त सफाई दो माह में कराई गई थी। लगातार जलभराव पर नजर रखी जा रही है। एक सप्ताह में अच्छी बारिश होने के चलते यह स्थिति बन गई है। कई जगह पर नाले की चौड़ाई कम है। इस नाले को सिंचाई विभाग को चौड़ा कराना चाहिए।


-राघव मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-27- खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed