{"_id":"6a8beaa4a8138b9624045dc5","slug":"shiva-temples-echo-with-har-har-mahadev-chants-in-auraiya-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: गंगाजल, दूध और बेलपत्र से हुआ अभिषेक, सावन के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ औरैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: गंगाजल, दूध और बेलपत्र से हुआ अभिषेक, सावन के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ औरैया
Mon, 24 Aug 2026 12:25 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:25 PM IST
सार
Auraiya News: सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर जिले के शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
रोशनी से जगमगाता प्रसिद्ध देवकली मंदिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भक्तों ने शिवलिंग पर जल, गंगाजल और दूध से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल और चंदन अर्पित किए। मंदिरों के बाहर पूजा की थाली और कांवड़ लिए श्रद्धालुओं की कतारें नजर आईं।शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ देवकली और कुदरकोट स्थित बाबा भयानक नाथ धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
कुदरकोट के बाबा भयानक नाथ मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार की तरह अंतिम सोमवार पर भी भक्तों की भीड़ रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में सुबह से ही घंटे-घड़ियाल और शिव स्तुति की गूंज सुनाई देती रही। कांवड़ियों के जत्थे भी मंदिरों में जल चढ़ाने पहुंचे। अंतिम सोमवार को देखते हुए मंदिरों में विशेष सजावट और पूजन की तैयारी की गई। शाम को भगवान शिव का विशेष शृंगार और आरती की जाएगी। मंदिरों में पूरे दिन दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।