{"_id":"76474","slug":"Auraiya-76474-32","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम को घेरेंगे बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को घेरेंगे बसपाई
Auraiya
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। बिजली समस्या बसपा जिलाधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंप देगी। शहर में बिजली कटौती से सभी लोग परेशान हैं। अब बसपा इस मुद्दे को लेकर हवा देने में जुट गई है। बसपा नेता अनूप गुप्ता ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर 14 मई को जिलाधिकारी जीएस नवीन कुमार का जिला मुख्यालय पर घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी है तब से बिजली की हालत बिगड़ती जा रही है। बसपा शासनकाल में जिले को 20 घंटे बिजली मिलती थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के घेराव की रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन