फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गेहूं खरीद में लापरवाही पर दो केंद्र प्रभारी नपे

गेहूं खरीद में लापरवाही पर दो केंद्र प्रभारी नपे

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। अपर जिलाधिकारी ने सोमवार को गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कहीं वारदाना की कमी तो कहीं कांटा बांट नदारद मिले। खरीद करने में लापरवाही पर यूपीएसएस एवं पीसीएफ क्रय एजेंसियों के केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

कई केंद्रों पर अव्यवस्था एवं खरीद शुरू न होने की शिकायत पर नवागंतुक अपर जिलाधिकारी लालमणि मिश्रा ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर अव्यवस्था मिली। कहीं किसान नदारद तो कहीं श्रमिक लापता मिले। स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान एडीएम को बताया गया कि यूपीएसएस के क्रय केंद्र पर अब तक खरीद नहीं शुरू हुई है। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी बच्चीलाल को जिम्मेदार ठहराया। पीसीएफ के खरीद केंद्र पर गेहूं क्रय करने पर लापरवाही बरतने की शिकायत की गई। बारदाना भी इस केंद्र पर नहीं पाया गया। अधिकारी को आते देख कांटा बांट लगाए गए।
विज्ञापन

केंद्र पर अव्यवस्था देख एडीएम ने केंद्र प्रभारी बच्चीलाल एवं पीसीएफ के बलबीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने बताया कि जिले के किसानों से वर्ष 2012 में 46,500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जानी है। इसके लिए पांच क्रय एजेंसियों के माध्यम से कुल 81 खरीद केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 25 सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed