{"_id":"32-209803","slug":"Auraiya-209803-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
Auraiya
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। अलग अलग स्थानों पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने पहुंचकर दोनों शवों की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार रात लगभग डेढ़ बजे खंभा नंबर 1098/23-25 के मध्य एक अधेड़ ट्रेन से कटकर मर गया। रेलवे के पोर्टर राज कुमार ने दिबियापुर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त रामलखन शर्मा (52) पुत्र रामाधीन शर्मा निवासी सींगनपुर फफूंद के रूप में की। रामलखन टैंपो चलाता था। इधर, सोमवार देर शाम फफूंद एवं केंजरी के मध्य रेलवे ट्रैक से मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। औरैया से पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अनुज दीक्षित पुत्र देवनारायण दीक्षित निवासी ब्रह्मनगर औरैया के रूप में की है।