{"_id":"32-209798","slug":"Auraiya-209798-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला समन्वयक एमडीएम पर छेड़छाड़ का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला समन्वयक एमडीएम पर छेड़छाड़ का मुकदमा
Auraiya
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत महिला कंप्यूटर आपरेटर ने जिला समन्वयक एमडीएम के विरुद्ध छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत दिबियापुर निवासी महिला कंप्यूटर आपरेटर की तहरीर के अनुसार 10 दिसंबर को वह कार्यालय में आफिस कार्य निबटा रही थी। इसी बीच जिला समन्वयक मिड डे मील प्रत्यूष दुबे निवासी फफूंद आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर वह ट्रेजरी आफिस औरैया चले गए। दोबारा वापस लौटे और हाथापाई की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी शाम को गुंडों के साथ घर पर आए और छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति की अस्वस्थता का फायदा उठाता है।