{"_id":"32-209781","slug":"Auraiya-209781-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में 108 गैस सिलेंडर बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में 108 गैस सिलेंडर बरामद, दो गिरफ्तार
Auraiya
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। मुरादगंज तिराहे पर पुलिस ने पिकअप गाड़ी में 72 गैस सिलेंडर लादकर ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर डीएसओ व पुलिस टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर 108 सिलेंडर व 200 फर्जी गैस की किताबें एवं रिफलिंग मशीनें बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने मुरादगंज तिराहे पर सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी पकी। गाड़ी के कागजात व गैस सिलेंडरों के कागजात न दे पाने पर पुलिस ने मौके से 72 गैस सिलेंडर बरामद कर चालक विनोद कुमार पुत्र रामलखन निवासी सरायबिहारीदास व राजजी पुत्र दिनेशचंद्र निवासी अधासी को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने बताया कि यह गाड़ी व सिलेंडर देवेंद्र गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता निवासी मोहल्ला तरीन के हैं। पुलिस व जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से देवेंद्र गुप्ता की दुकान पर छापेमारी की। वहां से 108 गैस सिलेंडर व 200 फर्जी गैस की किताबें तथा तीन रिफलिंग करने की मशीनें बरामद की। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच रहा।