{"_id":"32-202509","slug":"Auraiya-202509-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का टायर फटने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त, 3 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का टायर फटने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त, 3 घायल
Auraiya
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। औरैया से कन्नौज की ओर जा रहे ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से पास से गुजर रही एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मौरंग लदा ट्रक रविवार दोपहर औरैया से कन्नौज की ओर जा रहा था। डा.सुभाष त्रिपाठी के क्लीनिक के सामने ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पास से गुजर रही समाजवादी एंबुलेंस का शीशा और दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस की आगे की सीटों पर बैठे ड्राइवर रतन कुमार पुत्र श्रीचंद्र निवासी बसरेहर इटावा एवं ईएमटी सुमित यादव पुत्र तारासिंह निवासी नगला तुली ताखा इटावा, ईएमटी राजेश पुत्र परशुराम निवासी सहार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के शरीर में शीशे के टुकड़े धंस गए थे। सभी घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। ड्राइवर रतन कुमार ने बताया कि एंबुलेंस अनुराधा पत्नी अरिमर्दन निवासी सींग पुर्वा माना को प्रसव के लिए सहार सीएचसी से औरैया ले जा रही थी। घटना की सूचना पर दिबियापुर थाना से उपनिरीक्षक राजवीर सिंह एवं स्टाफ मौके पर पहुंचा।