{"_id":"32-201800","slug":"Auraiya-201800-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग
Auraiya
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल ब्लाक प्रमुखी की कुर्सी को लेकर चल रहा घमासान सड़क पर आ गया है। 28 अक्टूबर होने वाले ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव से पहले दोनोें पक्ष लामबंद हैं। मंगलवार को बकरमंडी बाजार में दोनों पक्षों के आमने-सामने होते ही वैध एवं अवैध असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। सैकड़ों राउंड हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। दुकानदार शटर गिराकर अंदर दुबक गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले जा चुके थे। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर 122 की कार्रवाई की है।
अजीतमल ब्लाक प्रमुख पद को लेकर मौजूदा ब्लाक प्रमुख रिंकेश कुमारी और बीडीसी अनीता यादव के समर्थकों के बीच रस्साकसी चल रही है। पिछले दिनों रिंकेश कुमारी के खिलाफ अनीता यादव ने समर्थकों के साथ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिस पर चुनाव हुआ, लेकिन ऐन मौके पर हाईकोर्ट का आदेश मिलने पर डीएम ने कार्रवाही रोक दी थी। इसके बाद से ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आग बबूला हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे बकरमंडी में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोपों के दौर चलने के बाद असलहों का प्रदर्शन शुरू हो गया। पहले एक-दूसरे पर पथराव किया गया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने समर्थक बुला लिए। फिर क्या था दोनों तरफ से वैध एवं अवैध असलहों से फायरिंग शुरू हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से जो जहां था वहीं दुबक गया। दुकानदार शटर गिराकर अंदर ही बैठ गए। दुकानों पर खड़े ग्राहक भी जहां से तहां छिप गए। फायरिंग थमने के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। करीब डेढ़ सौ राउंड फायरिंग की सूचना पर कई थानों की फोर्स सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष भाग निकले थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों ने करीब डेढ़ से दो सौ राउंड फायरिंग की। वहीं पुलिस 50 राउंड फायरिंग की बात स्वीकार कर रही है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में फायरिंग हुई है। इससे पहले दोनों पक्ष एक-एक लाख रुपये के बांड में पाबंद किए गए थे, जिसका उन्होंने उल्लंघन किया है। नियम को तोड़ने पर दोनों पक्षों पर फौरी तौर पर 122 की कार्रवाई की गई है।
जारी है तहकीकात
घटना की सूचना उन्हें मिल गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। फिलहाल आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए ब्लाक क्षेत्र के सभी असलाहधारियों के शस्त्र तीन दिन के अंदर जमा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं तहकीकात पूरी होने के बाद दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश चौरसिया पुलिस अधीक्षक