{"_id":"32-173194","slug":"Auraiya-173194-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का हंटर, अफसरों से भिड़े सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का हंटर, अफसरों से भिड़े सपाई
Auraiya
Updated Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आचार संहिता लागू होते ही गुरुवार को जिला प्रशासन का हंटर राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स व पोस्टरों पर चला। अभियान के दौरान सत्ता पक्ष की होर्डिंग्स हटाए जाने को लेकर सपा नेता प्रशासन से भिड़ गए। होर्डिंग्स, बैनर हटाने के लिए प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता का हवाला दिया तो नेताओं ने सीओ सिटी और एसडीएम को आचार संहिता समाप्त होने के बाद ठीक करने की धमकी दी। हालांकि होर्डिंग्स बैनर हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी सत्ताधारी दल के प्रति कुछ मेहरबान भी दिखे।
लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एसराज लिंगम के निर्देश पर राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स और पोस्टर हटाने का अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार राय की अगुवाई में सुभाष चौराहे से अभियान शुरु किया गया। अभियान में शामिल लोगों ने सुभाष चौराहे पर चस्पा व लगाए गए होर्डिंग्स बैनर हटाए। इसके बाद अभियान दल जमालशाह तिराहे पर पहुंचा। यहां पर भी होर्डिंग्स एवं पोस्टर हटाए गए।
खानपुर चौराहा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर व आसपास लगे सत्ता पक्ष के नेताओं के बैनर व होर्डिंग्स को जैसे ही प्रशासन ने उतरवाने का प्रयास किया तो सत्ताधारी दल के कुछ नेता प्रशासन से भिड़ गए। अभियान दल में शामिल एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सिटी अमित कुमार राय ने आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाने के नियम बताए, साथ ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन व उसकी बाध्यता बताई। मौके पर मौजूद सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने पहले तो प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ता का रौब गांठा। इसके बाद यहां तक कह डाला कि आचार संहिता हटने के बाद अधिकारियों को देख लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन के रौब को देखते होर्डिंग्स को क्षतिग्रस्त तो करा दिया पर अभियान में सपा नेताओं का पूरी तरह से बोलबाला दिखा। इस बाबत एसडीएम सदर जितेेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आचार संहिता का पालन हर हाल में कराया जाएगा।
बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक प्रशासन ने नगर के मार्गों पर लगे राजनैतिक दलों के होर्डिंग हटवाए। अभियान के दौरान एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी सहित तहसील के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कंचौसी प्रतिनिधि के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, खंभों व गलियों से राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व बैनर उतरवाए। कंचौसी चौकी प्रभारी अजीत यादव भी पुलिस फोर्स के साथ इस काम में जुटे रहे। साथ ही लोगों को पोस्टर व बैनर न लगाने की हिदायत दी। अभियान चलते देख बहुत से नेताओं ने होर्डिंग स्वयं उतरवा लिए। इससे कसबे में चारों तरफ मार्ग खुले-खुले दिखाई देने लगे। अजीतमल प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली के उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे की मुख्य सड़काें पर दोनाें ओर लगे होर्डिग्स बैनर हटवाए। अभियान देखकर कुछ राजनैतिक पार्टियाें के कार्यकर्ताआें ने अपने होर्डिग्स स्वयं हटाने श्ुारू कर दिए।
नेताजी का होर्डिंग है, संभाल कर रख दो
औरैया। होर्डिंग्स हटाने वाली टीम शहर के खानपुर चौराहे पर पहुंची तो कोतवाली प्रभारी बृजमोहन वर्मा सपा कार्यालय के ऊपर लगे होर्डिंग्स को पहले ही हटवा चुके थे। टीम के लोगों से कहा कि नेताजी का होर्डिंग्स है। इसे संभालकर रख दो जाके।