फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ट्यूलिप बढ़ाएगा‘गार्डन फेस्टिवल’की शोभा

ट्यूलिप बढ़ाएगा‘गार्डन फेस्टिवल’की शोभा

Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। गेल की आवासीय कालोनी गेल गांव में शुक्रवार सुबह से तीन दिवसीय गार्डन फेस्टिवल पुष्प प्रदर्शनी शुरु होगी। इस पुष्प प्रदर्शनी का खासियत यह होगी कि राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ाने वाले कश्मीरी पुष्प ट्यूलिप भी प्रदर्शनी की शोभा बढ़ाएंगे। ट्यूलिप के फूल गेल की ही नर्सरी में इसी वर्ष तैयार हुए हैं।
विज्ञापन

गेल के उपमहाप्रबंधक सिविल एनके परमार एवं उद्यान अधिकारी एके शर्मा के अनुसार सिविल विभाग के संयोजकत्व में प्रतिवर्ष लगने वाली पुष्प प्रदर्शनी शुक्रवार से प्रारभ होकर रविवार तक चलेगी। शुक्रवार को उदघाटन के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार पुष्प प्रदर्शनी का शोभा कश्मीरी आवोहवा में पैदा होने वाला ट्यूलिप का फूल बढ़ाएगा। अधिकारियों के अनुसार ट्यूलिप के बीज को लाकर गेल की नर्सरी में ही पौधा तैयार कराया गया है। अधिक दिनों तक सर्दी ने इस पौधे को तैयार करने में मदद की है। अगले वर्षों में ट्यूलिप के फूल और अधिक संख्या में तैयार होंगे। पुष्प प्रदर्शनी में ट्यूलिप के साथ कैबिज आर्नामेंटल, हाइब्रिड पैंजी, फ्लोक्स, पिटूनिया, डेनिस लिली, डाग फ्लावर, आइस फ्लावर समेत देश विदेश की विभिन्न प्रजातिया लोगों के आकर्षण का केंद्र होगीं। पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन गेल के निदेशक आरडी गोयल की पत्नी रश्मि गोयल, गेल के अधिकारियों की पत्नियों गीता गोहिल, सुनंदा श्रीवास्तव, अंजू चौबे, नृपा मेश्राम, लीला पांडेय आदि की मौजूदगी में करेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed