{"_id":"32-171463","slug":"Auraiya-171463-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी है अनमोल, जानो इसका मोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी है अनमोल, जानो इसका मोल
Auraiya
Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शासन से गुरुवार को उपलब्ध कराई गई ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जागरूकता सप्ताह आयोजन करने की गाइड लाइन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें मौजूद वक्ताओं ने पानी को अनमोल बताते हुए हर व्यक्ति तक इसकी पहुंच मुमकिन कराए जाने पर चर्चा की।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाया जाए और इसका लाभ प्रत्येक जनपदवासी को उपलब्ध कराया जाए। स्वच्छ पेयजल पर हर नागरिक का मूल अधिकार है। इसकी सुनिश्चितता के लिए संसाधन विकसित किए जाने की आवश्यकता है। उन्हाेंने हैंडपंपों के खराब चबूतरे व नाली की मरम्मत करने व हैंडपंपों को गंदगी से दूर स्थापित करवाकर जागरुकता सप्ताह को सार्थक करने की बात कही। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि 20 से 25 फरवरी तक जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत पेयजल का उचित रख रखाव, पेयजल की गुणवत्ता, पेयजल सुविधाओं का सहभागी संचालन तथा जल संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जो जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक, तहसील व ग्रामीण स्तर तक संचालित किए जाएं। जल निगम की ओर से रैली, गोष्ठियां, दूषित जल श्रोतों के परीक्षण, टूटे चबूतरे की मरम्मत, नाली मरम्मत, पानी गुणवत्ता सुनिश्चित करने सहित अन्य कार्यक्रम जागरुकता सप्ताह के अंदर कराए जाएंगे। डीएम ने डीआईओएस व बीएसए को जागरुकता रैली निकाले जाने के साथ ही स्कूलों में निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरुक किए जाने के निर्देश दिए। डीडीओ भगवती प्रसाद वर्मा ने शासन से आए दिशा निर्देशों की विस्त़त जानकारी देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने दायित्वों को समझकर भली भांति निर्वाहन कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान एक्सईएन जल निगम मोहम्मद ताहिर, पीडी अजय प्रकाश, डीपीओ आभा सिंह, प्रोवेजन अधिकारी सोनेलाल, डीआईओएस भूपेंद्र कुमार सिंह, बीएसए वेदराम के अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव मौजूद रहे।