{"_id":"32-137470","slug":"Auraiya-137470-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से गायब युवक रस्सियों से बंधा मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से गायब युवक रस्सियों से बंधा मिला
Auraiya
Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर/अजीतमल ( औरैया )। छह माह पूर्व थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम अमृतपुर से गायब हुआ युवक अजीतमल क्षेत्र में रस्सियों से बंधा हुआ मिला। समाचार लिखे जाने तक युवक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि युवक गुमसुम हालत में है। बहन के दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे गढ़िया चौराहे हाईवे के किनारे एक युवक अर्द्धनग्नावस्था में अजीतमल कोतवाली पुलिस को रस्सियों से बंधा मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम नीरज मिश्रा निवासी अमृतपुर सौंधेमऊ बताया। उसने बताया कि लगभग छह माह पूर्व उसका अपहरण कर लिया गया था। बाद में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने युवक को दिबियापुर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। ज्ञात हो कि 13 जनवरी 2013 को ग्राम अमृतपुर सौंधेमऊ निवासी रश्मि मिश्रा पुत्र बृजबिहारी मिश्रा ने मुकदमा पंजीकृत कराया था कि उसने एवं उसके पिता ने गांव में एक जमीन खरीदी है। इस जमीन को गांव के ही कृष्णमुरारी पुत्र चुन्नीलाल, विमलेश एवं कल्लू पुत्रगण कृष्णमुरारी भी खरीदना चाहते थे। इसी बात पर आरोपी रंजिश मानने लगे। 17 दिसंबर को उसका भाई नीरज एवं बहन पूनम खेतों पर गए थे। तभी तीनों आरोपी खेत पर पहुंचे और मारपीट करने लगे और फिर भाई नीरज को उठा ले गए। इस मामले में दो आरोपियों कृष्णमुरारी एवं विमलेश को पुलिस पकड़ जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष दिबियापुर बृजमोहन वर्मा के अनुसार नीरज से पूछताछ की जा रही है। अभी वह गुमसुम है और कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। ब्यूरो