{"_id":"32-123447","slug":"Auraiya-123447-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़ा निर्धारण करेगी परिवहन समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाड़ा निर्धारण करेगी परिवहन समिति
Auraiya
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र निर्धारण को जिलाधिकारी की मुहर बांकी
समिति से परिवहन व्यय की रिपोर्ट देने को कहा
औरैया। आगामी एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में परिवहन समिति गठित कर दी गई है। गठित परिवहन समिति खरीद किए गए गेहूं के परिवहन व्यय का निर्धारण करेगी। समिति को परिवहन व्यय की रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा गया है।
जिले मेें गेहूं खरीद के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव में 99 केंद्र तय किए गए हैं। केंद्रों के स्थान को लेकर अभी अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। हालांकि केंद्रों से भंडारगृहों तक पहुंचाने के लिए खरीदे गेहूं पर आने वाले भाड़ा के निर्धारण हेतु परिवहन समिति गठित कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी व खरीद प्रभारी लालमणि मिश्रा की अध्यक्षता में गठित परिवहन समिति में जिलापूर्ति अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पदेन सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने परिवहन समिति को गठित कर गेहूं को भंडारगृहों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए भाड़ा निर्धारित करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं गेहूं खरीद केंद्रों के निर्धारण में स्थान और किसानों की सहूलियतों को लेकर पेंच अटके हैं। हालांकि खाद्य एवं विपणन विभाग ने वर्ष 2013 गेेहूं खरीद के लिए 99 केंद्रों का प्रस्ताव डीएम और शासन को भेजा है। जिला स्तर पर किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से केंद्र गठित करने की सिफारिशों को यदि नजरअदांज न किया जाए तो इस बार गेहूं खरीद के लिए केंद्रों की संख्या एक सैकड़ा के आंकड़े को पार कर सकती है। फिलहाल गेहूं खरीद केंद्रों के निर्धारण के लिए पेश किए गए प्रस्ताव और उनमें संशोधन के बाद डीएम की अंतिम मुहर लगनी अभी बांकी है। परिवहन समिति गठन के संबंध में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सचिन कुमार बताते हैं कि समिति की रिपोर्ट के आधार परिवहन व्यय तय किया जाएगा। कहना है कि वर्ष 2013 की गेहूं खरीद के लिए दो एक रोज में केंद्रों का फैसला हो जाएगा।