{"_id":"32-123418","slug":"Auraiya-123418-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विवाद में फायरिंग दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विवाद में फायरिंग दो की मौत
Auraiya
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर/ कंचौसी (औरैया )। बिनपुरापुर में रविवार को युवती से छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दिबियापुर सीएचसी से घायलों को औरैया रेफर किया गया है। मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ऐतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार बिनपुरापुर में दो दिन पहले आशुतोष उर्फ आसू पुत्र फौजी जीतपाल सिंह ने गांव की एक युवती से छेड़खानी की फरार हो गया। रविवार को युवती के परिजन उलाहना देने के लिए आशु के घर गए थे। बातों बातों में दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। तैश में आकर जीतपाल ने लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। इसी दौरान एक पक्ष से सपना देवी (34) पत्नी रवींद्र सिंह एवं दूसरे पक्ष से शिवगोपाल (75) को गोली लग गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं रवींद्र सिंह पुत्र जगत सिंह, अमरसिंह पुत्र कामता सिंह और बादशाह पुत्र दलेर सिंह के गोली के छर्रे लग गए। तीनों घायलों को दिबियापुर सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें औरैया रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक संजय कक्कड़, एएसपी एवं सीओ औरैया विद्यासागर मिश्र मौके पर पहुंच गए हैं। सक्रियता बरतते हुए थाना दिबियापुर पुलिस ने आरोपियों जीतपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, विजयपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के लाइसेंसी असलहे भी जब्त कर लिए गए हैं। मौके पर तनाव को देखते हुए दिबियापुर, बेला, फफूंद थानों समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।