फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नकलविहीन परीक्षा को प्रशासन ने थामी कमान

नकलविहीन परीक्षा को प्रशासन ने थामी कमान

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
dlअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सकुशल कराने को गुरुवार को जनता इंटर कालेज ककोर में बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जोनल, सेक्टर, सचल दल प्रभारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं कराने का संकल्प दोहराया।
अपर जिलाधिकारी लालमणि मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं को विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह लें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को भरोसा दिया कि नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। एडीएम ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं संपन्न कराना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी रघुनाथ शरण ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर, सचल दल प्रभारी लगातार मोबाइल रहकर परीक्षा केंद्रों के भ्रमण पर रहेंगे। अव्यवस्था अथवा आपत्तिजनक स्थिति में सूचना मिलने पर चंद पलों में संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे। एसडीएम सदर सील सोनकर ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरु होने से पूर्व केंद्र के सचल दल प्रभारी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लें। डीआईओएस डा. शांति कुमारी यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र परिधि के सौ मीटर दायरे में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परीक्षाओं एवं त्योहारों को लेकर धारा 144 लागू
औरैया। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, 12 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षाएं और होली, शिवरात्रि व नवरात्रि आदि पर्वों को देखते हुए जिले में विधि व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधज्ञा लागू की गई है। यह अधिसूचना आगामी 15 मई तक प्रभावी रहेगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट व अपर जिलाधिकारी लालमणि मिश्रा ने जिले में धारा 144 लागू करते हुए जुलूस, आम सभा बिना अनुमति के आयोजित करने पर पांबदी लगाई है। अधिसूचना जारी होने के बाद किसी भी प्रकार के हिंसात्मक अस्त्र-शस्त्रों के प्रचलन पर रोक प्रभारी हो गई है। धारा 144 के प्रभावी होने के दौरान लाउडीस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने पर भी पाबंदी आयत की गई है।

इनसेट
कसबे से 40 किमी दूर परीक्षा केंद्र, आक्रोश
एरवाकटरा (औरैया)। श्रीगांधी इंटर कालेज एरवाकटरा के इंटरमीडिएट परीक्षा का केंद्र कसबे से 40 किमी दूर बनाए जाने से लोगों में आक्रोश है। सपा नगर अध्यक्ष राजू वर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, श्रीष चंद्र तिवारी, राजेश यादव आदि लोगों ने श्रीगांधी इंटर कालेज एरवाकटरा के छात्र-छात्राओं का इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा केंद्र कसबे से चालीस किलोमीटर दूर एस इंटर कालेज पिपरौली याकूबपुर में बनाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इतनी दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने से कसबे के परीक्षार्थियों को वहां तक जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताया कि इसी तरह हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का भी कसबे से बीस किलोमीटर दूर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ कछपुरा में बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन कालेजों से पैसा नहीं मिला उनका जानबूझकर दूर पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने परीक्षा केंद्र न बदले जाने की स्थिति में सभी छात्र-छात्राओं से बहिष्कार करवाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक शांति यादव ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। किसी कारणवश गलती से ऐसा हो गया है। उन्होंने कार्यालय के बाबू आदेश कुमार को सुधार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed