फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लक्ष्मण व परशुराम के संवादों ने बांधा समा

लक्ष्मण व परशुराम के संवादों ने बांधा समा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। नगर के उत्साही युवाओं की टीम ने बाबा परमहंस बगिया के सामने धनुष भंग का आयोजन कराया। लक्ष्मण और परशुराम की ओर से किए जा रहे एक से बढ़कर एक कटाक्ष और संवाद को सुनने के लिए भक्त पूरी रात जमे रहे। आयोजक मंडल में शामिल सभासद राहुल अंबेडकर ने बताया कि युवाओं की टीम को साथ लेकर अगले दिनों यहां पर विशाल रासलीला और अगले वर्षों में रामलीला का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार की रात भगवान राम द्वारा सीता स्वयंवर के दौरान धनुष भंग होने के बाद प्रारंभ हुआ लक्ष्मण परशुराम संवाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बहु धनुहीं तोरी लरकाईं कबहुं न अस रिष कीन्ह गुसाईं.... कहकर लक्ष्मण का मंचन कर रहे कानपुर के रविकांत शुक्ला ने परशुराम का मंचन कर रहे कलाकार कानपुर देहात के आशीष अवस्थी का क्रोध बढ़ाया। वहीं परशुराम का मंचन कर रहे कलाकार ने अपने कटाक्षों से लक्ष्मण को नीचा दिखाने का प्रयास किया। रविवार की सुबह लगभग दस बजे तक लक्ष्मण परशुराम संवाद सुनने के लिए लोग रामलीला स्थल पर जमे रहे। बाद में राम का मंचन कर रहे कलाकार बनारपुर के विनोद दुबे ने लक्ष्मण और परशुराम के बीच के विवाद का शांत कराया। परशुराम ने बाद में भगवान राम और लक्ष्मण से अपने किए पर माफी मांगी। इसके साथ परशुराम लक्ष्मण संवाद का समापन हुआ। सभासद राहुल अंबेडकर, अरविंद पोरवाल, डिंपल तिवारी, मोनू पांडेय, रंजन ठाकुर, रिंकू तिवारी, आशू शुक्ला आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed