फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दिबियापुर में रमेश, ककोर में अवधेश, भाग्यनगर में चंद्रप्रकाश अध्यक्ष

दिबियापुर में रमेश, ककोर में अवधेश, भाग्यनगर में चंद्रप्रकाश अध्यक्ष

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। नगर स्थित सहकारी संघ का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव आखिरकार निर्विरोध हो गया। जिला मुख्यालय ककोर स्थित सहकारी संघ पर सपा से विधानपरिषद के पूर्व सदस्य मुलायम सिंह यादव के भतीजे अवधेश यादव दादा एवं भाग्यनगर ब्लाक मुख्यालय पर चंद्रप्रकाश अवस्थी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

क्षेत्र की पांच सहकारी समितियों से मिलकर बने दिबियापुर स्थित सहकारी संघ के चुनाव में एक माह से सपा के नेता अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए गोटें बिछाने में लगे थे। निर्वाचन अधिकारी जयसिंह यादव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार रवि ने अध्यक्ष पद पर लहोखर समिति से चुनकर आए बैसुंधरा निवासी रमेश चंद्र यादव एवं कंचौसी के देवेंद्र सिंह राजावत को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया। संचालक पदों पर चुनकर आए अघारा सहकारी समिति के आनंद कुमार, संतोष कुमार एवं राकेश कुमार, लखनपुर के रामौतार गुप्ता, सूरज प्रसाद एवं रामप्रकाश, लहोखर के रमेश चंद्र, मीरा देवी, जमुहां के लालाराम, रामबाबू एवं कैलाशबाबू, कंचौसी के धर्मपाल सिंह, अवनीश अवस्थी, देवेंद्र सिंह समेत दिबियापुर की व्यक्तिगत सीट से जीतकर आए सत्यदेव यादव ने चुने पदाधिकारियों का स्वागत किया। चुनाव में सपा नेता मुकुट सिंह यादव, दर्शन सिंह, हाकिम सिंह, बेंचेलाल राजपूत, सोबरन सिंह यादव, संदीप दीक्षित, रामसिंह, रामसनेही, रामशंकर, रामशरन राजपूत, विमल कुमार, नरेश वर्मा आदि जमे रहे। सहकारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि बिल्डिंग का जीर्णोद्धार कर संघ की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास उनकी प्राथमिकता है। वहीं ब्लाक मुख्यालय भाग्यनगर पर स्थित सहकारी संघ पर भाग्यनगर में रहने वाले चंद्रप्रकाश अवस्थी निर्विरोध अध्यक्ष एवं बलराम कुशवाहा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। यहां पर निर्विरोध चुनाव कराने में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने अहम भूमिका अदा की। निर्विरोध अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवस्थी एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि किसानों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। उधर, जिला मुख्यालय स्थित ककोर स्थित सहकारी संघ की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर सपा के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव के भतीजे अवधेश यादव दादा को निर्विरोध अध्यक्ष एवं विमला देवी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया। निर्विरोध अध्यक्ष अवधेश यादव एवं सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष कल्लू यादव ने चुनाव होने के उपरांत कहा कि किसानों की सरकार में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किए जा रहे हैं। छात्रसभा जिलाध्यक्ष कल्लू यादव ने कहा कि सहकारी संघों के माध्यम से सभी किसानों के हितों के लिए काम किया जाएगा। धर्मेंद्र यादव, बीपी यादव, विपिन राजपूत, बब्लू पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed