{"_id":"32-106028","slug":"Auraiya-106028-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में मारपीट, फायरिंग
Auraiya
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। बीती रात थाना क्षेत्र के गांव नगला नवल मौजा खेड़ा बुजुर्ग में नीव उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले को लेकर गांव में जमकर फायरिंग भी हुई। फायरिंग के कारण आसपास के लोग दहशत में रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार जोर सिंह पुत्र श्रीराम की घर के सामने एक खेत में पुरानी नींव भरी पड़ी थी। जिस पर गांव के ही जगतराम आदि अपना कब्जा बताकर नींव को उखाड़ने लगे। जब जोर सिंह के द्वारा नींव उखाड़ने से मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा होने लगा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिसमें जोर सिंह पुत्र श्रीराम के अलावा अन्नू पुत्र जगतराम तथा राजू पुत्र जगतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। पुलिस जब गांव से वापस गयी ही थी कि गांव में जगतराम के पक्ष से परसौआ गांव के चार पांच दबंग किस्म के लोग पहुंचे जिन्हाेंने गांव वालों के साथ मिल जमकर फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। गांव वालों का कहना है कि आधी रात तक गोलियां दबंगों के द्वारा चलाईं गईं जिसके कारण लोग दहशत में रात भर जागते रहे है। थाने मे मंगलवार शाम तक किसी भी पंक्ष के द्वारा मामला दर्ज नहीं कराया गया है।