{"_id":"579f92164f1c1b56152b9441","slug":"98-families-in-the-township-will-pcayan-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछैयां बस्ती में 98 परिवारों के बनेंगे राशन कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछैयां बस्ती में 98 परिवारों के बनेंगे राशन कार्ड
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला अभियान के तहत अवैध शराब का धंधा छोड़ चुके पछैयां बस्ती के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। बस्ती के 98 परिवारों को राशनकार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए टीम ने सभी परिवारों के फार्म भरवा लिए हैं। जल्द ही सभी के राशनकार्ड बनाए जाएंगे। अभी फिलहाल 19 परिवारों को खाद्यान्न बांटा जा रहा है।
दो दशक से अवैध शराब का धंधा कर रहे बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं से दूर थे। इनके पास न तो राशन कार्ड था और न ही कोई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था। ऐसे में जब अमर उजाला ने
अभियान चलाया तो पछैयां बस्ती के लोगो ने अवैध शराब बनाने का धंधा छोड़ दिया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। जिसके तहत कई परिवारों का चयन आवास के लिए हुआ है। कई लोगों का पेंशन के लिए चयन हुआ। रोटी के लाले पड़ने पर 19 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम राजेंद्र के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर 98 परिवारों के फार्म राशनकार्ड के लिए भरवाए। इन सभी लोगों को जल्द ही राशन कार्ड मिल जाएंगे।
विज्ञापन
फार्म भरवा लिए गए हैं। बहुत जल्द ही 98 परिवारों को राशनकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इलके अलावा बस्ती के लोगों के उत्थान के लिए और प्रयासों पर भी विचार चल रहा है।
राजेंद्र कुमार
एसडीएम सदर