फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वेतन के लिए तीन दिन का कार्य बहिष्कार

वेतन के लिए तीन दिन का कार्य बहिष्कार

Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
वेतन के लिए तीन दिन का कार्य बहिष्कार
उरई। जल संस्थान कर्मचारी यूनियन ने प्रांतीय आह्वान पर पांच माह से बकाया वेतन भुगतान न होने समेत कई मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार मंगलवार से शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 7 दिसंबर से पेयजल सप्लाई बंद कर देंगे।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार के दौरान अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सिसौदिया ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, उपादान एवं अस्थायी पंप चालकों, श्रमिकों के बकाया भुगतान आदि मांगों को लेकर कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है पर समस्याओं के निराकरण में उदासीनता बरती जा रही है। इसके चलते मजबूरी में आंदोलन को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन के कार्य बहिष्कार के बाद भी अगर ध्यान नहीं दिया गया तो 7 दिसंबर को झांसी में प्रांतीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाली बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा और जलापूर्ति भी ठप की जाएगी। इस मौके पर रामजी सिंह गुर्जर, सुरेश चंद्र मिश्रा, मुश्ताक शाह, शमीम, रवींद्र सिंह, शिवकुमार, विवेकानंद, रामनरेश विश्वकर्मा, दिलशाद, शैलेंद्र, इकबाल, शिवनारायण पाल, प्रकाश, शिवचरन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed