{"_id":"598df5c74f1c1bde5b8b456e","slug":"61502475719-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो ने रक्षाबंधन पर की 56 लाख की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो ने रक्षाबंधन पर की 56 लाख की कमाई
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मुख्यमंत्री के आदेश पर रक्षाबधंन पर महिलाओं ने रोडवेज की बसों पर निशुल्क यात्रा की। त्योहार निपटने के बाद अब डिपो ने आय ब्योरा निकाला तो बसें बढ़ाने के बाद भी पिछले साल से छह लाख की कमाई कम रह गई। इस बार रोडवेज डिपो ने 56 लाख की ही कमाई की। जबकि 5663 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा भी की।
परिवहन निगम की ओर महिलाओं की यात्रा के आंकड़े आ गए हैं। इसमें 5663 महिलाओं नेे यात्रा की है। विभाग के अनुसार तीन लाख 72 हजार 793 रुपये रोडवेज ने निशुल्क यात्रा में माफ किए है। रक्षाबंधन से अब तक की रोडवेज की कमाई 56 लाख रुपये हो चुकी है जो पिछले साल रक्षाबंधन की तुलना में 6 लाख कम है। पिछले साल रक्षाबध्ंान के दिनों में कमाई कुल 62 लाख रुपये हुई थी। अगर निशुल्क यात्रा की भी भरपाई की जाए तब भी पिछले साल का आंकड़ा विभाग नहीं छू पा रहा है। जबकि इस बार हर रुटों पर बसें बढ़ाए जाने का दावा किया गया था।
हर आधे घंटे में सभी रूटों पर बसें चलाने की भी कवायद हुई। इसके बाद भी आय बढ़ाने में डिपो नाकाम रहा। सह संचालक आरएन दुबे ने बताया कि शासन की ओर से फ्री बस सेवा का ऐलान करने के बाद रोडवेज ने इसके लिए पूरी तैयारी पहले से कर ली थी। ताकि महिलाओें को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। आय में इजाफा जरुर नही हो पाया मगर यात्रियों को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
इनसेट
हरिश्चंद्र वर्मा, एआरएम ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार पर भले ही पिछले साल के रिकार्ड को न छुआ हो मगर महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई है और यात्रियों को परेशानी नही होने दी।
- पिछली साल 62 लाख रुपये की कमाई हुई थी, इस साल 56 लाख रुपये आए