{"_id":"6831d8b4fb19288b6c05431c","slug":"54-failed-in-madrasa-board-exam-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1124498-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 54 फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 54 फेल
Sat, 24 May 2025 08:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 24 May 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने सीनियर सेकेंडरी (आलिम) व सेकेंडरी (मुंशी मौलवी) परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को जारी किए। इसमें पंजीकृत 156 में 54 परीक्षार्थी फेल हो गए।
जिले में 17 से 23 फरवरी के बीच सात मदरसों के पंजीकृत 156 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट में सीनियर सेकेंडरी (आलिम) में पंजीकृत 39 के सापेक्ष 13 परीक्षार्थी फेल हो गए। 22 परीक्षार्थी पास हुए। चार परीक्षार्थी विद ग्रेड पास हुए। सेकेंडरी (मुंशी मौलवी) परीक्षा में 117 के सापेक्ष 41 परीक्षार्थी फेल हो गए। जबकि 66 परीक्षार्थी पास हो गए। वहीं 10 परीक्षार्थी ग्रेड से पास हुए।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों कक्षाओं में कुल पंजीकृत 156 के सापेक्ष 88 परीक्षार्थी पास हो गए हैं। जबकि 54 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। पास होने वाले परीक्षार्थी उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।