फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पटरी से उतरने से बची पूर्वा एक्सप्रेस

पटरी से उतरने से बची पूर्वा एक्सप्रेस

Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरने से बची पूर्वा एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)।
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मंगलवार तड़के फफूंद और पाता के बीच पूर्वा एक्सप्रेस के आरक्षित कोच का बैटरी बॉक्स स्लीपर से टकरा गया। इससे ट्रैक की गिट्टी डाउन लाइन पर उसी वक्त गुजर रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन के केबिन में जा लगी। केबिन का शीशा चकनाचूर हो गया, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। संयोग से दोनों ट्रेनें पटरी से उतरने से बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारों की मानें तो यह घटना दोनों ट्रेनों के लिए खतरनाक था। हालांकि रेल प्रशासन इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है।

दिल्ली - हावड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह तकरीबन 5:45 बजे रेलवे स्टेशन फफूंद से 12303 अप पूर्वा एक्सप्रेस गुजरी। पाता पहुंचने से पहले खंभा नंबर 1105/24 पर एक स्लीपर कोच के नीचे लगा बैटरी बॉक्स खुलकर नीचे पटरी से टकराकर गिर गया। इससे गिट्टियां उछलीं और डाउन लाइन से उसी वक्त गुजर रही 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन के दाईं ओर लगे शीशे से टकरा गईं। इससे शीशे टूट गए। अचानक शीशा टूटने से ड्राइवर हड़बड़ा गया। पाता स्टेशन पर छह बजे रुकी पूर्वा एक्सप्रेस से जीआरपी सिपाही उतरे और गाड़ी को चेक किया, लेकिन कुछ मिला नहीं। सुबह लगभग छह बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के ड्राइवर राजनारायण ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे स्टेशन फफूंद से ट्रैफिक इंस्पेक्टर बीके मीना के साथ रेलवे स्टाफ और आरपीएफ सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्हें ट्रैक पर बैटरी बॉक्स पड़ा मिला। हालांकि बैटरी बॉक्स स्लीपर से टकराने के बावजूद भी पूर्वा एक्सप्रेस के किसी रेलवे स्टेशन पर रुकने की सूचना नहीं है। फफूंद रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक राजीव राजा शुक्ला ने बताया कि ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सूचना दी थी कि शीशे से कुछ टकराया है। टीम मौके पर गई थी। बैटरी का बॉक्स मिला है। रेल ट्रैक बहाल है। बैटरी बॉक्स पूर्वा एक्सप्रेस से ही गिरा है। अनुमान है कि उसी समय गिट्टी उछलने से ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के ड्राइवर केबिन का शीशा टूट गया है। यदि पूर्वा एक्सप्रेस का बैटरी बॉक्स टकराने के साथ बैटरियां भी स्लीपर में टकरातीं तो ट्रेन पटरी से उतर सकती थी।
विज्ञापन


- ट्रेन हादसा बचा
- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फंफू द और पाता के बीच की घटना
- स्लीपर कोच का बैटरी बॉक्स स्लीपर से टकराया, गिट्टियां उछलीं
- ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन के शीशे में गिट्टी टकराने से बाल-बाल बचा ड्राइवर

































































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो--20एयूआरपी--01-- पूर्वा एक्सप्रेस से टूटा पड़ा मिला बैटरी बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed