फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   49 thousand rupees were spent by luring the person to cash the reward point

Auraiya News: रिवार्ड प्वाइंट को कैश करने का लालच देकर उड़ाए 49 हजार रुपये

Wed, 11 Oct 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
49 thousand rupees were spent by luring the person to cash the reward point
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद।
कस्बे के एक युवक को उसके क्रेडिट कार्ड में पड़े रिवार्ड प्वाइंट (अतिरिक्त लाभ) को भुनाने के लिए साइबर ठगों ने बैंक कर्मी बनकर फोन किया। इसके बाद और उसे नकद राशि में बदलने के लिए एक वेबसाइट खुलवाई। जिसे खोलते ही युवक के क्रेडिट कार्ड से रुपये निकलने का मैसेज आने लगा। जब तक युवक कार्ड को लॉक कराता, तब तक उसके खाते से ठगों ने 49 हजार रुपये उड़ा दिए। युवक ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

कस्बे के मोहल्ला सैय्यद बाड़ा निवासी मोहम्मद कफील गेल पाता में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। छह माह पहले उन्होंने आईसीआईसी आई बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उनके खाते में दो हजार के लगभग रिवॉर्ड प्वाइंट इकट्ठा हो गए थे। सात अक्तूबर की शाम उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उनके कार्ड की सारी जानकारी दी। साथ ही उसमें एकत्रित रिवार्ड प्वाइंट की संख्या बताते हुए उसे नकद धनराशि में बदलने को कहा। इसके लिए गूगल पर कैश रिवार्ड वेबसाइट खोलने को कहा।
विज्ञापन

कफील ने जैसे ही वेबसाइट खोली, उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से रुपये कटने का मैसेज आया। यह देख उसने फौरन क्रेडिट कार्ड के एप पर जाकर कार्ड को लॉक कर दिया, लेकिन तब तक उसके कार्ड से 49 हजार चार सौ रुपये साइबर ठगों ने उड़ा दिए। कफील ने साइबर सेल 1930 नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। फफूंद थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि यदि कोई शिकायती पत्र आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed