{"_id":"606df71c8ebc3e5903546cf6","slug":"46-corona-patient-found-auraiya-news-knp622153799","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 46 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 46 नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में सर्वाधिक 46 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। गेल गांव में संक्रमितों की संख्या अधिक है। देर शाम स्वास्थ्य अधिकारियों ने बचाव के प्रभावी कदम उठाने के लिए बैठक भी की।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों की लापरवाही का परिणाम है कि कोरोना तेजी से बढ़ रह है। हालांकि पहले से संक्रमित सात व्यक्तियों ने कोरोना से जंग जीती है। जिले में अब एक्टिव केस 139 हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 3741 है। संक्रमण को देखते हुए बुधवार को छह और हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट 37 हैं।
बताया कि 132 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दो गंभीर संक्रमितों को एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्यायुक्त चिचौली अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ग्लोब हास्पिटल लखनऊ में एक, जीएसवीएम कानपुर में दो, रामा मेडिकल कानपुर में एक, सैफई इटावा में एक संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य टीमों ने आरटीपीसीआर के 917, ट्र-नेट का एक और एंटीजन के 829 सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 1084 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
यहां मिले संक्रमित
भाग्यनगर ब्लॉक के गांव तिलक कुंज में एक, करही बाजार में एक, पाता में एक, एनटीपीसी में एक, गेलगांव में 15, बिंदपुर फफूंद में एक, सदर ब्लॉक के गांव नवादा में एक, गांव खानपुर में छह, गांव कटरा नाकी भाईपुर में एक, रोशनपुर में एक, गांव समरथपुर में एक, शहर के मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा में दो, आर्यनगर में तीन, जालौन चौराहे के पास एक, ब्रह्मनगर में एक, ऐरवाकटरा बॅक के गांव भैदपुर में पांच, बिधूना ब्लॉक में कस्बा बिधूना के भगत सिंह चौराहे के समीप एक, जवाहर नगर में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।