फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   32 thousand people got a house together, faces were bright

Auraiya News: एक साथ 32 हजार लोगों को मिली घरौनी, खिले चेहरे

Sat, 18 Jan 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
32 thousand people got a house together, faces were bright
घरौनी के पात्रों के साथ मौजूद अतिथि। - फोटो : घरौनी के पात्रों के साथ मौजूद अतिथि।
औरैया। प्रधानमंत्री के स्वामित्व योजना के तहत वर्चुअल कार्यक्रम को ककोर मुख्यालय में भव्य तरीके से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

पहले पीएम का वर्चुअल घरौनी वितरण का लाइव प्रसारण लोगों को दिखाया गया। इसके बाद जनपद स्तर पर पात्रों को घरौनी वितरित की गई। ऐसे ही कार्यक्रम तहसील व ब्लॉक कार्यालय में हुए। एक ही दिन में 32 हजार लोगों को घरौनी के प्रपत्र सौंपे गए।
ककोर स्थित तिरंगा मैदान में इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया व अन्य जनप्रतिनिधियों समेत डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर, सीडीओ राम सुमेर गौतम, एडीएम महेंद्र पाल सिंह समेत मौजूद लोगों ने पीएम के संबोधन को सुना। इसके बाद राज्यमंत्री ने कहा कि अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों के मकानों के कोई अभिलेख नहीं होते थे। इसके लिए प्रधानमंत्री ने ग्रामीणों के आवासीय संपत्ति के सरकारी दस्तावेज स्वामित्व योजना में तैयार कराए हैं। अधिकार पत्रों के द्वारा बैंक ऋण प्राप्त कर सकेंगे और वह अपना व्यवसाय खड़ा कर पाएंगे।
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह अहम कदम है। इस दौरान राज्यमंत्री ने मौजूद लोगों को स्वच्छता व नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि सरकार आम जनों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने कई ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों को घरौनी का अधिकार पत्र दिया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इसी तरह से ब्लॉक व तहसील कार्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------

अब तक बटी 76,080 घरौनी
शनिवार को ककोर मुख्यालय से लेकर ब्लॉक व तहसीलों में आयोजित हुए घरौनी वितरण कार्यक्रम में 32 हजार लोगों को अधिकार पत्र बांटे गए। ऐसे में अब तक जनपद में कुल 475 ग्रामों के 76,080 परिवारों को अधिकार पत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
----------------------------
डॉक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र और किसानों को ट्रैक्टर की चाबी
ककोर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने आयुष विभाग के नव चयनित 11 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित दो किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। सरकार की योजनाओं के बारे में भी इस दौरान अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed