फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लहरापुर कांड के दबंग आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

लहरापुर कांड के दबंग आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

Mon, 19 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
लहरापुर कांड के दबंग आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी
औरैया। लहरापुर सुसाइड कांड के 20 दिन बाद भी दबंगों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता का कहना है कि सहायल थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद पुलिस अब तक दबंगों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


29 अक्तूबर की रात दबंगों से पीड़ित दिवरी लहरापुर के दिव्यांग मिठाई विक्रेता राममोहन गुप्ता पुत्र नाथूराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइट नोट में उसने दबंगों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया था। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने औरैया-रसूलाबाद मार्ग जाम कर दबंगों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस दौरान मृतक राममोहन गुप्ता के साढ़ू को पुलिस के तमाचा मारने पर वहां बवाल हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों में घंटों लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर भीड़ को भगाया था। घटना के बाद से दिव्यांग राममोहन की पत्नी सुषमा और उसके दोनों छोटे बच्चे बहुत डरे हुए हैं। सुषमा ने बताया कि उसने कई बार जनपद बड़े अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाई पर कुछ नहीं हुआ। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं उनको गिरफ्तार भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट को झूठा बताया जा रहा है। घर में वृद्ध ससुर हैं। उनका भी स्वास्थ्य खराब रहता है। सहायल पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन की जा रही है। बैंक और पोस्ट ऑफिस में हस्ताक्षरों का मिलान सुसाइड नोट से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed