{"_id":"5aaeb3e64f1c1b27088b5efe","slug":"31521398758-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या के निदान के लिए रहे अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या के निदान के लिए रहे अलर्ट
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत से निपटने के लिए एसडीएम सतीश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने कहा कि कि पेयजल समस्या के निदान के लिए सभी अधिकारी अलर्ट रहें कोई भी तहसील स्तरीय अधिकारी बिना सूचना के तहसील न छोड़े साथ ही किसी भी गांव में पेयजल किल्लत पर तत्काल सुविधा दी जाए।
बैठक में एसडीएम ने सभी अधिकारियों से पेयजल की स्थिति की जानकारी ली। नलकूप विभाग के जेई राजेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि महेवा ब्लाक में 134 नलकूप स्थापित है। 4 नलकूप खराबी के कारण बंद हैं व 12 नलकूप जलस्तर गिरने से बंद है। इसी प्रकार कदौरा ब्लाक में 129 राजकीय नलकूप स्थापित है 3 नलकूप यांत्रिक दोष के कारण बंद है। 18 नलकूपों का जल स्तर नीचे हो जाने के कारण बंद है।
वर्ष 2017.18 में 4 नलकूप ग्राम मबई अहीर नगवां अलीपुर व मरगांया में स्थापित कराये जा रहे हैं। जल संस्थान के जेई सभापति यादव ने जानकारी दी कि कालपी इकाई के 11 ग्रामों में 11 ओवरहैड टैंक के माध्यम से 17 नलकूपों के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें सामान्य मरम्मत, लीकेज, कालम पाईप बढ़ाया जाना, पैनल मरम्मत आदि कार्य सूचना प्राप्ति के उपरान्त तत्काल कराए जा रहे है।
विज्ञापन
8 दिन के अंतराल पर टैंक में ब्लीचिंग पाउडर डोजर के माध्यम से मिलाया जाता है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र कालपी में 3 ओवरहैड टैंक के माध्यम से 14 नलकूपों के द्वारा पेयजल की आपूर्ति की जा रही है व कुल 527 हैंडपंप स्थापित है। एक सप्ताह में 15 हैंडपंपों की शिकायत के आधार पर मरम्मत कराई गई है। 5 हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य शेष है।
नगर क्षेत्र कदौरा में 2 ओवरहैड टैंक के माध्यम से 2 नलकूपों द्वारा पेयजल आपूर्ति के सथ कुल 159 हैंडपंपों द्वारा पेयजल आपूर्ति की जा रही है। विगत सप्ताह में 8 हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई है। वही बैठक में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि कालपी में सुबह साढे़ सात से नौ बजे तक व रात में साढ़े आठ बजे से साढे़ दस बजे तक विद्युत कटौती का समय निर्धारित है शेष अवधि में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
इसके अतिरिक्त आकस्मिक कटौती, ग्रिड के संतुलन को ध्यान में रखते हुए किसी भी समय की जा सकती है। जिसकी पूर्व से जानकारी नही होती है। बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रारम्भिक प्रगति आख्या पर विचार विमर्श करते हुये एसडीएम सतीश चंद्र ने कहा कि बंद पेयजल इकाईयां को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराकर पेयजल समस्या का समाधान कराने हेतु त्वरित कार्रवाई की जाए।
इस दौरान अमित कुमार जेई नलकूप कदौराए महेन्द्र कुमार प्र0 सहायक विकास अधिकारी महेवा, तोताराम जेई नगर पालिका कालपी, कीर्ति कुमार जेई जल निगम महेवा, संतोष बाबू गौतम सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेवा, अजय कुमार जेई जल निगम महेवा आदि विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक में उपजिलाधिकारी ने दिए अफसरों को निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो