फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   30 villages lost power overnight due to rain

Auraiya News: बारिश में रातभर गुल रही 30 गांवों की बिजली

Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
30 villages lost power overnight due to rain
कंचौसी। तेज हवा के साथ रात में हुई बारिश से कंचौसी इलाके में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। नगर के कई इलाकों समेत फीडर से जुड़े 30 गांवों में रातभर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कई जगह लो वोल्टेज की समस्या ने भी लोगों को परेशान किया। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग दूसरे दिन शनिवार की दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर सका।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज हवा के साथ शुरू बारिश के दौरान नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र और नौगवा फीडर की 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट हो गया है।
विज्ञापन

इससे जमौली, बिहारीपुर, कंचौसी गांव, बिनपुरापुर, सहायपुर, चंद्रपुर, प्रसाद पुरवा, महिपाल पुरवा, नौगवा, अमरपुर, सुंदरपुर, रंजीतपुर, कनमऊ, हरतौली, सुखमपुर, कंचौसी, मधवापुर, मढ़नई, बट्टाहा सहित 30 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कंचौसी उपकेंद्र से जुड़े मुखर्जी नगर, आंबेडकर नगर, गांधी नगर, दीनदयाल नगर, दर्शन कनक नगर सहित अन्य वार्डों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। इससे लोग मोबाइल चार्ज और पानी के लिए परेशान रहे। लोगों के इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए।

अवर अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन में दिबियापुर में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। फॉल्ट को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed