{"_id":"6929e9b9745eaf91d90d3bde","slug":"25-blos-honored-for-achieving-the-target-of-voter-list-revision-auraiya-news-c-211-1-aur1008-135183-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मतदाता सूची पुनरीक्षण का लक्ष्य पूरा करने वाले 25 बीएलओ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मतदाता सूची पुनरीक्षण का लक्ष्य पूरा करने वाले 25 बीएलओ सम्मानित
विज्ञापन
सहार में बीएलओ व सुपरवाइजर को सम्मानित करते बीडीओ।
- फोटो : संवाद
बिधूनासहार। आईएसआर अभियान के तहत 100 फीसदी मतदाता पुनरीक्षण कार्य का डिजिटाइजेशन करने वाले बिधूना विधानसभा क्षेत्र के 25 बीएलओ को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इनमें 18 बिधूना, छह अछल्दा व एक बीएलओ सहार ब्लॉक से संबंधित हैं। वहीं, सहार के एक सुपरवाइजर को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान दिया गया है।
संबधित ब्लॉकों में शुक्रवार को हुए कार्यक्रमों में बीएलओ को समय से पहले कार्य पूरा करने पर एसडीएम, बीईओ व बीडीओ ने प्रशस्ति पत्र दिया। अभियान में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य करने वाले बीएलओ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बधा कुचैला की ममता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय उदईपुर के अनुराग कुमार, प्राथमिक विद्यालय बेलझाली के प्रवीण कुमार व उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट पखनगोई के दीपक कुमार शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बांजरहार की वंदना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय अलाईनगर के राकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर के बीरपाल सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट भटौली के पीयूष यादव ने भी यह उपलब्धि हासिल की। इनके साथ ही प्राथमिक विद्यालय पिलखना के हिमांशु सिंह गौतम, प्राथमिक विद्यालय तारा का पुरवा के महेंद्र पाल, प्राथमिक विद्यालय बटटहा की सुमिता पाल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट मुड़ियाई के आनंद बाबू ने भी समय से कार्य पूरा कर लिया।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय ढिपारा के रवि शंकर, प्राथमिक विद्यालय नंदपुर के राममूर्ति,रामदुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औतों की सुमन देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट परसू के रामराज, उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट सिखू के सोनू और प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर के गोविंद सिंह ने भी अपने-अपने बूथों पर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इसी तरह अछल्दा ब्लॉक के सुभानपुर में सतेंद्र कुमार, भुलईपुर में गौरव भारती,मिश्रीपुर में अजीत कुमार, भैसोल दक्षिण में रत्नेश कुमार, सरस्वती माध्यमकि विद्यालय नगरी में अशोक कुमार व सैनपुर में अरविंद कुमार को बीईओ प्रवीण कुमार व नायब तहसीलदार हरिकिशोर की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह सहार ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बंसई फतेहपुर में शतप्रतिशत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरा करने पर बीएलओ मोहित सेंगर और सुपरवाइजर कुलदीप यादव का कार्य सराहनीय रहा। उन्हें बीडीओ राज नारायण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीण कुमार तथा कृषि सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर का कार्य अन्य कर्मियों के लिए एक मिसाल है।