{"_id":"5b6894ca4f1c1b9e3e8b59c6","slug":"21533580490-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा व महर्षि पाराशर संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीणों ने परासन में प्रधान व सचिव की मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गांधी चबूतरा आकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इससे पहले गांधी चबूतरे से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
गांधी चबूतरे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कामरेड केएस राना ने कहा कि हमारी लड़ाई पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ व पंचायतों के समग्र विकास को लेकर है। परासन गांव में मनरेगा, शौचालय, आवास, कच्चे पक्के कार्यों व हैंडपंप रिबोर में प्रधान व सचिव ने मिलकर धांधली की है। लिहाजा प्रधान व सचिव की जांच कराकर उनके अधिकार सीज किए जाएं।
ये हाल केवल परासन पंचायत का नहीं है, बल्कि कई पंचायतों का है। उन्होंने कहा कि प्रशासन खुली मीटिंग कराकर पंचायतों की जांच कराए। जब तक मामले में कार्रवाई नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। काशीराम, उदितनारायण उपाध्याय, संतोष निषाद, आशाराम कुशवाहा आदि ने मांग की कि पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच के लिए कमेटी बनाई जाए। इस दौरान डा.रामकिशोर गुप्ता, हरीशंकर याज्ञिक, कारेलाल, छत्रपाल, करन, रणवीर सिंह, गजानंद, भोला आदि मौजूद रहे।