फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2 smuggler arrested

आठ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
2 smuggler arrested
फफूंद (औरैया)। थाना पुलिस ने सेंगर नदी के पास बाइक सवार दो युवकों से आठ किलो गांजा बरामद किया है। इनदोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात फफूंद थाने के एसएसआई रामचंद्र गौतम, पाता चौकी प्रभारी पंकज तोमर गश्त पर थे। सेंगर नदी पुल पर एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा तो वह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के पास से बैग में आठ किलो गांजा मिला है। पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम दिनेश सिंह नायक निवासी हुकुमपुर डेरा थाना अजीतमल जनपद औरैया, अर्जुन सिंह निवासी ततारपुर थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात बताया है।

थाना प्रभारी आलोक दुुबे ने बताया कि बरामद किए गए गांजा की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। दोनों ने ओडिसा से गांजा लाकर क्षेत्र में बिक्री करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed