{"_id":"61116ed78ebc3e7ad139a003","slug":"2-cows-died-in-pauthi-shelter-home-auraiya-news-knp6453018154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौथी गौशाला में बीमार दो गोवंशों की मौत, कुत्ते नोंचते रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौथी गौशाला में बीमार दो गोवंशों की मौत, कुत्ते नोंचते रहे शव
विज्ञापन
पौथी गोशाला में गोवंश के शव को नोचता कुत्ता। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी गोशालाओं की व्यवस्था में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। शिखराना गोशाला में गोवंशों की मौत के बाद सोमवार को सहार ब्लाक की पौथी गोशाला में देखरेख के अभाव में बीमार दो गोवंशों की मौत हो गई। परिसर में ही शव पड़े रहने से उन्हें कुत्ते नोचते रहे। जानकारी पर बीडीओ ने शवों का पोस्टमार्टम करा जांच की बात कही है।
सहार ब्लाक की पौथी गोशाला में लगभग 70 गोवंश हैं। यहां पर रखे गोवंशों की ठीक से देखरेख और समय से इलाज न मिल पाने के कारण बुरा हाल है। सोमवार को बीमार गोवंशों की मौत की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई।
साथ ही शव भी परिसर में पड़े रहे। कुत्तों द्वारा शवों को नोचे जाने की जानकारी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और बीडीओ सहार को दी। सेवादारों ने गोवंशों के शवों को परिसर से हटवाया। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि गोशाला में गोवंशों की देखभाल नहीं की जा रही है। परिसर में गंदगी होने से गोवंश बीमार पड़ रहे है। कई गोवंश बीमार पड़े हैं। उनका समय से इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
जिम्मेदार बोले
- पौथी गोशाला में गोवंशों के मरने की जानकारी हुई है। वहां पर पंचायत सचिव को भेजा गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जो गोवंश मरे हैं, उनकी उम्र ज्यादा बताई गई है। - मुनीष कुमार, बीडीओ सहार
- गोशाला में गोवंशों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही टीम जाती है। अभी मुझे दो दिन ही चार्ज लिए हुए हैं। गोशाला में बीमार गोवंशों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। -डॉ. रिचा राठौर, पशु चिकित्साधिकारी