फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1673 candidates left the board exam

Auraiya News: 1673 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Sun, 02 Mar 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 02 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
1673 candidates left the board exam
सेंटर पर छात्राओं की जांच करतीं शिक्षिकाएं। - फोटो : सेंटर पर छात्राओं की जांच करतीं शिक्षिकाएं।
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को जनपद में 68 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 1673 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

सुबह पाली में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा में 1569 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य में चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इंटर की नागरिक शास्त्र परीक्षा में 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उधर, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दलों की टीमें केंद्रों का भ्रमण करती नजर आईं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पहली पाली में हाईस्कूल गणित विषय में पंजीकृत 17489 में से 15929 छात्रों ने परीक्षा दी। 1569 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में जनपद में 55 केंद्रों पर हाईस्कूल की वाणिज्य व इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र, ऑटोमोबाइल्स तथा वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की वाणिज्य परीक्षा में पंजीकृत 43 में से 39 ने परीक्षा दी। जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय में पंजीकृत 1351 में 1286 उपस्थित रहे। जबकि 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।

डीआईआेएस ने दोनों पालियों में आठ केंद्रों का निरीक्षण किया। सचल दल प्रभारी ने भी केंद्रों का जायजा लिया। वित्त एवं लेखाधिकारी ने पांच स्कूलों का मुआयना कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। इनके अलावा बीईओ दाताराम व सचल दल प्रभारी विजय राजपूत ने भी कई केंद्रों का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed