फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   14 fever patients and 32 other disease patients found in three villages

Auraiya News: तीन गांवों में मिले 14 बुखार के मरीज व 32 अन्य रोगों के मरीज

Mon, 16 Oct 2023 11:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
14 fever patients and 32 other disease patients found in three villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले में बढ़ रहे बुखार रोगियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर कर्मचारी गांवों की दौड़ लगाने में जुटे हैं। रविवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने तीन गांवों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें 14 बुखार रोगी, 32 अन्य मरीज मिले हैं। वहीं 15 घरों से एडीज लार्वा नहीं मिला। किसी भी बुखार रोगी में डेंगू के लक्षण न मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
जिले में वर्तमान में डेंगू व वायरल बुखार ने लोगों को परेशान कर रहा है। बुखार के चलते जिले में अब तक करीब 10 लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में सीएचसी अयाना के अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा व ऐपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सर्फराज अंसारी ने तुर्कीपुर छतरसिंह का सर्वे किया।
विज्ञापन

टीम ने 42 घरों का सर्वे किया, जिसमें उन्हें छह घरों में कूलर, फ्रिज व पानी की नांद में एडीज लार्वा मिला। टीम को यहां एक भी बुखार नहीं मिला। जबकि दो मरीज खांसी-जुकाम से पीड़ित मिले। इसके बाद टीम ने इकौरापुर का निरीक्षण किया। जहां टीम ने 22 घरों का सर्वे किया। जिसमें उन्हें चार घरों में एडीज लार्वा मिला। यहां टीम को आठ लोग बुखार व 16 लोग अन्य रोगों से ग्रसित मिले। तुर्कीपुर फफूंद में 26 घरों में से पांच घरों में एडीज लार्वा मिला। यहां छह बुखार रोगी व 14 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लार्वा को नष्ट करवा कर टेमीफॉस का छिड़काव व फॉगिंग करवा दी गई है। कोई भी बुखार रोगी रैपिड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला है। सभी बीमार लोगों को दवाएं वितरित की गईं हैं।
- डॉ. राकेश सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed