फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गलियां दलदल में तब्दील, लोग घरों में कैद

गलियां दलदल में तब्दील, लोग घरों में कैद

Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गलियां दलदल में तब्दील, लोग घरों में कैद
मुहम्मदाबाद। लगातार बारिश से गांव की गलियां दलदल में तब्दील हो गईं हैं। इसकी वजह से दो मोहल्लों के बाशिंदे घरों में कैद होने को मजबूर है। कीचड़ की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। अभिभावक कंधों पर बैठाकर बच्चों को निकालते है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद मुख्यालय से मात्र छह किलोमीटर दूरी पर राठ मार्ग पर बसे मुहम्मदाबाद गांव की हरिजन बस्ती व वर्मा मुहाल की कच्ची गलियां पहली ही बरसात में दलदल में तब्दील हो गई है। सड़कों पर घुटनों तक कीचड़ होने से इन मोहल्लों के लोग घरों में कैद हो गए हैं। कीचड़ होने की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


उनके अभिभावक बमुश्किल उन्हें निकालते है। पानी की टंकी के पास बस स्टैंड के लोग भी कीचड़ की वजह से घरों में निकलने को परेशान हो रहे हैं। मोहल्ले के मातादीन, हरचंदी अहिरवार, टेकराम, सुंदरलाल, अरविंद, विकास, लल्लू चौधरी, भानु, कृपाल, रहीस खां, हाजी इसरार खां आदि का कहना है कि पहले यह गांव आंबेडकर ग्राम घोषित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोहिया गांव भी रहा। बावजूद इसके इसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गांव की गलियां, नालियां अभी भी अधूरी है। जिससे यहां के बाशिंदों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भी अंदेशा है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि बाशिंदों की दिनचर्या नियमित हो सके।

कीचड़ की वजह से बच्चे भी नहीं जा पा रहे हैं स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed