फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   छुटपुट झड़प के बीच उपचुनाव में बरसे वोट

छुटपुट झड़प के बीच उपचुनाव में बरसे वोट

Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छुटपुट झड़प के बीच उपचुनाव में बरसे वोट
उरई। जिले के कदौरा व जालौन ब्लाक में गुरुवार को हुए ग्राम पंचायत पद के उपचुनाव में वोटों की बारिश हुई। जहां आम चुनाव में प्रशासन को 50 प्रतिशत तक मतदान पहुंचाने में पसीने छूट जाते थे, वहीं उपचुनाव में यह आंकड़ा 68 फीसदी के पार दिखाई दिया। सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश दिखाई दिया और बूथों पर लंबी लंबी लाइनें लगी नजर आई।
विज्ञापन


जिले में दोनों सीटों के लिए कुल 68.26 फीसदी मतदान हुआ। इसमें सर्वाधिक लौना में 69.32 फीसदी मत पड़े तो वही सुरौला में 66.92 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव के दौरान लोना व छुरौला में समर्थकों में छुटपुट झड़पे हुए। इसमें लौना में प्रधान पद के प्रत्याशी पर तमंचा रखने का आरोप लगा। पुलिस ने प्रत्याशी को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली। हालांकि प्रत्याशी के पास से पुलिस को आपत्तिजनक कोई वस्तु नहीं मिली, लेकिन हिरासत में लिए जाने को लेकर समर्थक व पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शंात कराया।
विज्ञापन


गुरुवार को जालौन विकास खंड के ग्राम लौना में प्रधान पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। बता दे कि विकास खंड के ग्राम लौना में लगभग दो माह पूर्व गांव के प्रधान गजेंद्र सिंह सेंगर का निधन हो गया था। तबसे यह सीट खाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। चुनाव के लिए कुल पंचायत में छह प्रत्याशी मैदान में थे। जिनके भाग्य का फैसला 1225 मतदाताओं ने मतपेटियों में बंद कर दिया। चुनाव के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को ब्लाक परिसर में रखवा दिया है।

24 फरवरी को मतगणना के बाद गांव के नए प्रधान की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम भैरपाल सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह यादव आदि सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

कदौरा विकास खंड के ग्राम सुरोला गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। दिन भर गांव में पुलिस के आला अधिकारी निरीक्षण करते रहे। बता दें कि 29 अक्तूबर 2017 को गांव के प्रधान मोहर सिंह पाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से यह सीट खाली थी।


गुरुवार को मतदाताओं ने जबरदस्त जोश दिया। पंचायत में पांच प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें मोहर सिंह की पत्नी माया देवी, सावित्री पत्नी रूपसिंह, गुड्डी पत्नी आसाराम, कमोद पुत्र मलखान सिंह व पूनम पत्नी ओमनारायण मैदान में थे। गांव के 1403 वोटरों ने उत्साह दिखाते हुए 5 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद कर दिया। चुनाव के दौरान महिलाओं व युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखा। 24 फरवरी को मतगणना होगी।

जिले में 68.26 फीसदी मतदान, लौना में 69.32 व छुरौला में 66.92 प्रतिशत मतदान
लौना में प्रत्याशी की तलाशी पर समर्थक व पुलिस में झड़प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed