{"_id":"5998767a4f1c1b76678b4754","slug":"121503164026-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बिजली में सिर्फ छह घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बिजली में सिर्फ छह घंटे मिल रही बिजली
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ छह घंटे मिल रही बिजली
अजीतमल (औरैया)। इस समय अजीतमल तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शासन भले ही 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा हो मगर यहां 24 में सिर्फ छह घंटे ही बिजली नसीब होे रही है। भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।
बिजली व्यवस्था ऐसी पटरी से उतरी है कि रात में भी बिजली नसीब नहीं हो रही है। बिजली न आने से लोग चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। दो दिन से पूरे दिन बिजली गायब रहती है। भीषण उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल हो रहे हैं। बिजली न आने से व्यापारियों का कारोबार भी चौपट हो रहा है। कटौती व स्थानीय फाल्ट के चलते लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
सब स्टेशन के बिजली कर्मी बताते है कि सिर्फ दस घंटे ही बिजली आ रही है। उसमें भी फाल्ट के कारण कटौती हो जाती है। बिजली कम आने से आपूर्ति करने में दिक्कत हो रही है। शासन के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। तहसील क्षेत्र के लोगों को अघोषित बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। बिजली कटौती का दंश झेल रहे लोगों में अब विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। एसडीओ विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सब स्टेशन को ही विद्युत सप्लाई कम मिल पा रही है । जितनी सप्लाई मिल रही है उसे वितरण करने का पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
- बिना बिजली के लोग भीषण गर्मी में हो रहे बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो