फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Measles spread in cough and fungus, 12 people ill

कंचौसी व फफूंद में फैला खसरा, 12 लोग बीमार

Mon, 19 Mar 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 19 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Measles spread in cough and fungus, 12 people ill
अर्चना - फोटो : amarujala

फफूंद / कंचौसी (औरैया)। जिले के कंचन पुर्वा व महिपाल पुर्वा गांव में खसरे ने पांव पसार लिए हैं। जिसकी चपेट में आने से 12 लोग बीमार हैं। हालांकि जानकारी मिलते ही सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई। इस मामले में सीएमओ का कहना है कि मौसम बदलने के दौरान इस तरह की बीमारी फैलती है।

विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र  के ब्लॉक अछल्दा के गांव कंचन पुर्वा में लोग खसरे से कराह रहे हैं । गांव में घर-घर चारपाई पर पडे़ मरीजों के तीमारदार खासे परेशान हैं। ग्रामीणों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते खसरे की बीमारी लोगों में फैल रही है। गांव मे खसरे से पीड़ित अर्चना (30) पत्नी टिंकू,  मानसी (1) पुत्री दीपांशु, करन सिंह (35) पुत्र चरण सिंह,  यदुनाथ  (40) पुत्र दुर्वीन सिंह, अर्पित (35) पुत्र आसाराम, अर्जित (5) पुत्र यदुनाथ, सोनू (26) पुत्र राजेश सहित दर्जनों महिला पुरुष व बच्चे चेचक की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


गांव के दीपांशु ने बताया गांव में लगभग दो माह से फैली चेचक की बीमारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है । गांव के विष्णु सिंह, मोहर सिंह, प्रकाश सिंह, नवनीत आदि ने बताया खसरे की बीमारी से मरीज कराह रहा है। लोग सरकारी सेवाओं की आस लगाए बैठे हैं। वहीं कंचौसी क्षेत्र में कानपुर देहात की सीमा से सटे मोहल्ला बान बाजार पुर्वा महिपाल निवासी नितिन गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र, खुशी शर्मा पुत्री सतीश चंद्र, गगन पुत्र अरबिंद कुमार, अंकुर सागर  आदि पिछले कई दिन से इस बीमारी से ग्रसित हैं। इनके चेहरों, मुंह व शरीर में छाले पङ़ गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बदलने पर यह बीमारी प्रति वर्ष लोगों में फैलती है। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। दोनों स्थानों पर खसरा फैलने की जानकारी मिल गई थी। चिकित्सकों की टीम को भेजकर दवाइयां दिलवा दी गई हैं।
                    अवधेश कुमार राय, सीएमओ, औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed