फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12 occupiers cried their woes in front of irrigation officers, could not show the records

Auraiya News: 12 कब्जेदारों ने सिंचाई अफसरों के सामने रोया दुखड़ा, नहीं दिखा पाए अभिलेख

Thu, 11 Sep 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
12 occupiers cried their woes in front of irrigation officers, could not show the records
फोटो-11एयूआरपी 12- एक्सईएन से अपना पक्ष रखते कब्जेदार। संवाद
दिबियापुर। गुरुवार को दिबियापुर नहर बाजार के कब्जेदार सिंचाई विभाग के नहर कोठी कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने अफसरों के सामने अपना दुखड़ा रोया लेकिन कागज मांगने पर वो दिखा नहीं पाए। हालांकि अफसरों ने उनकी बात सुनकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करने का आश्वासन दिया। उच्चाधिकारियों के निर्णय पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिबियापुर नहर बाजार में सिंचाई विभाग की ओर से 58 मकानों व दुकानों पर नोटिस चस्पा कराए गए थे। इस नोटिस में 11 सितंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई थी। कब्जे न हटाने की स्थिति में जेसीबी से भवनों को तोड़े जाने की बात भी कही गई थी। इस अल्टीमेटम के अंतिम दिन गुरुवार को 12 कब्जेदार सिंचाई विभाग के नहर कोठी कार्यालय पहुंचे। यहां इन सभी लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार के सामने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

बताया कि उनके सभी कागजात अभी हाईकोर्ट में जमा है। मामला हाईकोर्ट में लंबित है। जैसे ही कोर्ट से कागजात मिलेंगे, अफसरों के समक्ष प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। वहीं अधिशासी अभियंता ने सभी लोगों से एक नोटिस पर उनका पक्ष लिखवाया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को कुछ कब्जेदार उनके कार्यालय में आए थे और उन्होंने अपनी बात रखी लेकिन कब्जे से जुड़े कोई भी अभिलेख नहीं दिखाए हैं। पूरे मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उनके निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कुछ मामले कोर्ट में है। इसलिए कोर्ट का सम्मान करते हुए आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बुधवार शाम 12 मकानों पर चस्पा हुए नोटिस
दिबियापुर के नहर बाजार में सिंचाई विभाग की जगह पर बने दुकान व मकानों पर काबिज 12 लोगों को बुधवार की देर शाम नोटिस थमाए गए। जिन्हें जगह खाली करने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। ये वो लोग हैं जिन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed